{"_id":"69b2b12bb22e9385570f104c","slug":"jewellery-and-other-items-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-house-sealed-by-the-bank-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150787-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बैंक की तरफ से सील मकान का ताला तोड़कर गहने और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बैंक की तरफ से सील मकान का ताला तोड़कर गहने और सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के कलावती विहार में सील किए गए मकान में चोरी की वारदात के बारे में पीड़ित से जानकारी लेत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कलावती विहार में निजी बैंक की तरफ से सील किए गए मकान का बुधवार को ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर यहां से करीब ढाई लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक अधिकारियों को सूचना दी।
मकान मालिक कृष्ण ने बताया कि उन्होंने पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से लोन ले रखा था। कुछ किस्त समय पर नहीं भर पाने के कारण बैंक अधिकारी और तहसीलदार की टीम सामान समेत मकान को सील कर दिया है।
बैंक अधिकारी सामान निकालने का मौका दे देते तो नुकसान होने से बच जाता। चोरी की सूचना मिलने पर निवर्तमान मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उधर, जांच के दौरान पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक आदमी गेट पर सील लगे ताले को तोड़कर आराम से सामान चुराकर निकल रहा है।
राजीव जैन ने पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि चूंकि अब यह बैंक की प्रॉपर्टी है, इसलिए आगे की कार्रवाई बैंक की शिकायत पर ही होगी। इसी के साथ कॉलोनीवासियों ने बताया कि चूंकि यह कॉलोनी शहर के बाहरी इलाके में है, इसलिए यहां कई बार चोरियां हो चुकी हैं।
Trending Videos