सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hanuman's adornment is a symbol of his unwavering devotion to Lord Rama.

Sonipat News: श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति का प्रतीक है हनुमान का श्रृंगार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Hanuman's adornment is a symbol of his unwavering devotion to Lord Rama.
फोटो : सोनीपत के श्री दुर्गा मंदिर, मोहल्ला कलां में हरिनाम संकीर्तन के दौरान मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। श्री दुर्गा मंदिर, मोहल्ला कलां में शनिवार रात श्रीराम परिवार संस्था की ओर से श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं श्री रामकथा का आयोजन किया गया। श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में जतिन कथूरिया हनुमान का स्वरूप धारण करने के लिए अनुष्ठान पर बैठे हैं।
Trending Videos

संस्था प्रमुख ओमप्रकाश अरोड़ा ने कहा कि श्री रामचरितमानस में हनुमान का श्रृंगार वर्णन मुख्य रूप से उनके अतुलनीय बल तेज और श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति का प्रतीक है। सबसे प्रमुख श्रृंगार सिंदूर है जिसे हनुमान जी ने श्रीराम जी की आयु और प्रसन्नता के लिए पूरे पर धारण किया। उनका रूप सुमेरू पर्वत की भांति सुनहरा और दिव्य बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता सीता को सिंदूर लगाते देख हनुमान ने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाया ताकि उनके प्रभु श्रीराम की लंबी आयु हो और प्रसन्न रहें। सुनहला और तेजस्वी शरीर सोने के पर्वत (सुमेरू) के समान कांतियुक्त और तेजस्वी बताया गया है।
सुंदरकांड में हनुमान के रूप सुंदर कहा गया है। वह श्रीराम के दूत के रूप में सीता माता से मिलने जाते हैं और उनका प्रत्येक रूप छोटा या बड़ा राम सेवा के लिए ही है।
इस अवसर पर पवन सहगल, श्याम रहेजा,राकेश बहल, विनोद खुराना, महेश पांडे, दिनेश, सुरेन्द्र, अश्विनी, महेश सपड़ा, ललित बत्रा, मेहरचन्द, रमनकांत, अशोक, बलदेव राज, वेद नासा, धीरज, राजन मनचंदा, मनोज व भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed