सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Love, humility and unwavering faith in God are the hallmarks of a true devotee: Maharaj

प्रेम, विनम्रता और भगवान में अटूट विश्वास से होती है सच्चे भक्त की पहचान : महाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Love, humility and unwavering faith in God are the hallmarks of a true devotee: Maharaj
फोटो : सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सातवें दिन श्रील भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के द्वारका लीला, सुदामा चरित्र व भगवान के भक्तों के प्रति उनके प्रेम की अद्भुत झलकियों का वर्णन किया।
महाराज ने बताया कि सच्चे भक्त की पहचान उसके प्रेम, विनम्रता और भगवान में अटूट विश्वास से होती है। उन्होंने बताया कि जरासंध के वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उनके पुत्र को राजगद्दी पर बैठाया। सुदामा प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जब सुदामा की पत्नी सुशीला को ज्ञात हुआ कि द्वारकाधीश श्रीकृष्ण उनके बचपन के मित्र हैं तो उन्होंने सुदामा को श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदामा के महल पहुंचने पर द्वारकाधीश श्रीकृष्ण नंगे पैर दौड़कर उनसे मिले और उन्हें अपने महल में लेकर आए। भगवान ने सुदामा की पोटली से दो मुट्ठी चावल खाया। तीसरी मुट्ठी खाने से पहले देवी रुक्मिणी ने उन्हें रोक लिया। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को दो मुट्ठी चावल के बदले दो लोक प्रदान किए।
श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर हरे कृष्ण हरे राम के महामंत्र का संकीर्तन करते रहे। समापन दिवस पर शुक्रवार को पूर्णाहुति पर हवन व भंडारा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा नई अनाज मंडी दुकान नंबर 101 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed