{"_id":"69d50ffc2d2039c61606fb94","slug":"mans-body-found-in-canal-with-hands-tied-murder-suspected-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152064-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नहर में मिला हाथ बंधा व्यक्ति का शव, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नहर में मिला हाथ बंधा व्यक्ति का शव, हत्या का शक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव चिटाना के पास मंगलवार को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में व्यक्ति का हाथ बंधा शव मिला है। शव को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
मोहाना थाना क्षेत्र के गांव चिटाना के पास राहगीरों ने पश्चिमी यमुना लिंक नहर में व्यक्ति का शव उतराते हुए देखा। व्यक्ति के हाथों को पीली चुनरी से बांधा गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण वह पूरी तरह से फूल चुका है जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और करके शव को नहर में फेंका गया होगा। वह बहकर सोनीपत सीमा में आ गया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसने क्रीम रंग का कुर्ता-पाजामा पहन रखा है।
पुलिस ने आसपास के जिलों में किया संपर्क
व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की पुलिस से संपर्क किया है। हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी या संदिग्ध मामलों से इस शव की कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में पूछताछ भी की जा रही है।
एफएसएल ने भी जुटाए सबूत
शव मिलने की सूचना के बाद फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखवा दिया है। यह पता लगाया जाएगा कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान हैं या नहीं।
वर्जन
गांव चिटाना के पास नहर में मिले शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। नहर जिन जिलों से गुजरती है वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत।
Trending Videos