{"_id":"69dcdf8c8b3e1da388017fe7","slug":"video-1060-lakh-fraud-in-sonipat-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 10.60 लाख की ठगी का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 10.60 लाख की ठगी का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
फ्री में शेयर ट्रेडिंग सिखाकर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 10.60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के मुंबई निवासी अभिजीत व महेश को मुंबई तथा हिमाचल के कांगड़ा निवासी राहुल को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राहुल के तार दुबई तक जुड़े हैं।
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत ने पत्रकारों को बताया कि बड़ा जैन मंदिर क्षेत्र निवासी इशान को शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 10.60 लाख रुपये ठग लिए गए थे। उन्होंने 29 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 4 अक्तूबर, 2025 को उनके मोबाइल पर कॉल आई थी, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए फ्री में शेयर ट्रेडिंग सिखाने का प्रस्ताव दिया गया। कॉल करने वाले ने खुद को बहुराष्ट्रीय कंपनी डी-प्राइम का पार्टनर बताया था।
इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर उन्हें दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी कंपनी की तरफ से बताए गए शेयर कुछ ही दिनों में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ेंगे और नुकसान होने पर भरपाई की जाएगी। उन्होंने तीन बार में 10.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया था।
पुलिस टीम ने पुलिस उपायुक्त (पश्चिम व साइबर) कुशल पाल सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, 10 चेकबुक और 9 पासबुक बरामद की गई हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।