सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sir, people have encroached upon the path to the village and farm.

Sonipat News: साहब! गांव और खेत के रास्ते पर लोगों ने किया है कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Apr 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sir, people have encroached upon the path to the village and farm.
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम सुभाष चंद्र। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में गांव जुआं और मुंडलाना के ग्रामीणों ने शिकायत दी। मुंडलाना के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आम रास्ते पर कब्जे की भरमार है। जुआं के ग्रामीणों ने खेतों में जाने वाले आम रास्ते के बंद होने की शिकायत की।
समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुभाष चंद्र ने दोनों शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए। सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में 8 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें रास्ता बंद होने के अलावा गांव नाहरी की सरकारी कॉलोनी में मूलभूत सुविधा को उपलब्ध कराने, ट्राॅली गांव में सरपंच पर घोटाला करने का आरोप, परिवार पहचान पत्र में आय सुधार, बिजली बिल माफी, भू राजस्व विवाद आदि की शिकायतें शामिल हैं।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए के सभी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी ढंग से समाधान करें ताकि आमजन को परेशानी का सामना न कराना पड़े। शिविर में डीसीपी कुशल पाल, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जीएम रोडवेज संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed