सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Memorandum submitted to the SDM demanding a solution to the sewage problem.

Sonipat News: सीवरेज समस्या के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the SDM demanding a solution to the sewage problem.
16जेएनडी43: ज्ञापन सौंपते हुए सर्वजातीय खाप। स्रोत खाप सदस्य।
विज्ञापन
नरवाना। शहर की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को सर्वजातीय खाप और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के सदस्यों ने एसडीएम जगदीश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए प्रस्तावित धनौरी ड्रेन प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कर शुरू किया जाए ताकि आसपास के गांवों की फसलों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके।
Trending Videos

खाप प्रधान राजबीर सिंह मोर, हरियाणा स्कूल लेक्चरर के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर, जजपा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता बिट्टू नैन, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण मोर, ईश्वर नैन खरल, शमशेर धरौदी और अनिल धरौदी ने कहा कि शहर का सीवरेज का पानी पाइप लाइन के माध्यम से धनौरी ड्रेन में डाला जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कर दिया जाए तो शहर की सीवरेज समस्या के साथ-साथ किसानों को हो रहे नुकसान से भी राहत मिल सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले करीब दस वर्षों से शहर का गंदा पानी आसपास के गांवों की ओर फैल रहा है जिससे धरौदी, इस्माईलपुर, नरवाना, फरैण और दबलैन गांवों की फसलें लगातार खराब हो रही हैं।
किसानों को हर वर्ष आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस मामले को लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया था। उस समय एसडीएम ने इस कार्य को पूरा करवाने के लिए दो महीने का समय दिया था लेकिन उस आश्वासन को अब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है और अभी तक प्रोजेक्ट का कार्य अधूरा है।
नेताओं ने कहा कि वर्तमान में रेलवे लाइन के नीचे से पाइप लाइन बिछाने का कार्य बाकी है इसके लिए रेलवे विभाग से अनुमति ली जानी है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि जिस भी विभाग की ओर से कार्य लंबित है उसके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं ताकि जल्द से जल्द यह प्रोजेक्ट पूरा हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों और ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed