Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Impact of Gas Crisis Visible in Gohana, Sonipat; Customers Returning Empty-Handed from Famous Jalebi Shops.
{"_id":"69b912979fad03dce7004222","slug":"video-impact-of-gas-crisis-visible-in-gohana-sonipat-customers-returning-empty-handed-from-famous-jalebi-shops-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में दिखा गैस संकट का असर, मशहूर जलेबी की दुकानों से खाली लौट रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में दिखा गैस संकट का असर, मशहूर जलेबी की दुकानों से खाली लौट रहे ग्राहक
गैस के कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति रुकने के कारण गोहाना के मिठाई निर्माताओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सभी हलवाई कारीगरों को गैस की भट्ठी पर काम करने की आदत हो गई है, इसलिए अब पुरानी लकड़ी, कोयले या तेल की भट्ठियां चलाना उन्हें मुश्किल लग रहा है।
हलवाइयों का कहना है कि ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस के संकट का असर अब स्थानीय कारोबार पर भी पड़ने लगा है। गैस की कमी से मिठाइयों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
गोहाना में खासकर जलेबी के दुकानदारों को गैस की आपूर्ति ना होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जब माल बनेगा ही नहीं तो बिकेगा क्या। गैस ना मिलने के कारण कई ग्राहक जलेबी लेने आते हैं और निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
हलवाइयों के अनुसार 5 किलो के छोटे सिलेंडर से काम नहीं चल पा रहा है और कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति भी बंद है। इस कारण कई तरह की मिठाइयों का बनना बंद करना पड़ा है।
दुकानदारों ने बताया कि अब जलेबी बनाने के लिए कोयले की भट्ठी फिर से तैयार करवाई जा रही है। इसके अलावा तेल, लकड़ी और बिजली से चलने वाली भट्ठियों पर भी काम चलाने की कोशिश की जा रही है।
हलवाइयों का कहना है कि अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उन्हें मजबूरी में पुराने समय के तरीकों पर लौटना पड़ेगा। इससे मिठाइयों की लागत बढ़ेगी और दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे आम आदमी के लिए मिठाइयां खरीदना मुश्किल हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।