फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nigerian arrested with 310 grams of heroin in Kundli Sonipat

नाइजीरियन गिरफ्तार: कुंडली में 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर चिडी, लोअर की जेब से मिला ये सामान

Sun, 16 Aug 2026 08:40 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 16 Aug 2026 08:40 AM IST
सार

सोनीपत के कुंडली में 310 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार किया गया है। निफ्टम चौक पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा था। तलाशी में लोअर की जेब से नशीला पदार्थ मिला है।

विज्ञापन
Nigerian arrested with 310 grams of heroin in Kundli Sonipat
नाइजीरियन गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में क्राइम यूनिट गन्नौर ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निफ्टम चौक के पास से एक  नाइजीरियन को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले पदार्थ की खेप बेचने के लिए वहां खड़ा था। आरोपी मूलरूप से नाइजीरिया हाल दिल्ली के चंदर विहार का रहने वाला चिडी है। 
विज्ञापन


पुलिस उसके वास्तविक नाम-पते और भारत में रहने से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी नाइजीरियाई दूतावास से भी जुटाएगी। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम एएसआई जसबीर के नेतृत्व में कुंडली क्षेत्र में गश्त पर थी। 
विज्ञापन


टीम टीडीआई मॉल के सामने जीटी रोड पर पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि निफ्टम चौक औद्योगिक क्षेत्र में काले रंग की शर्ट और लोअर पहने एक विदेशी युवक हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम को देखकर युवक वहां से भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद पॉलीथिन में मिली 310 ग्राम हेरोइन
पुलिस ने संदेह होने पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चिडी बताया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीओ विभु संधु को बुलाया। उनके सामने तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सफेद पॉलीथिन में 310 ग्राम हेरोइन मिली।


 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच एएसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपी से हेरोइन की खेप के स्रोत, उसे किसे सप्लाई किया जाना था और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस अब आरोपी के भारत में रहने, उसके संपर्कों और पूर्व आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed