सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul Gandhi Claim on Voter List Women Clarify Brazilian Model Didnt Vote We Did

राहुल के दावों का सच: ब्राजीली मॉडल के फोटो वाले 14 वोटरों ने खुद किया वोट; 0 पता वाले मकानों की ये है सच्चाई

अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Nov 2025 03:09 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र की सूची में ब्राजील की एक ही मॉडल के फोटो वाले 22 मतदाताओं के दावों की पड़ताल की गई। जानें पड़ताल में क्या निकलकर सामने आया?

विज्ञापन
Rahul Gandhi Claim on Voter List Women Clarify Brazilian Model Didnt Vote We Did
Rahul Gandhi Claim - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र की सूची में ब्राजील की एक ही मॉडल के फोटो वाले 22 मतदाताओं का जिक्र किया। उनमें से 14 ने अपने वोट खुद डाले हैं। उनके फोटो जरूर गलत थे पर वोट नहीं। एक महिला वोट डालने गांव में नहीं आती। कुंडली इलाके के 7 वोटर्स का पता नहीं चल पा रहा कि ये कौन हैं। इनके वोट भी सही होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी ने राहुल की ओर से जारी लिस्ट की पड़ताल राई क्षेत्र में जाकर की तो पिछले साल विधानसभसा चुनाव में वोट डाल चुके इन 14 लोगों का कहना है कि फोटो पहले भी गलत था। किसी महिला की जगह पुरुष का लगा हुआ था तो किसी पुरुष की जगह गांव की ही किसी अन्य महिला का फोटो था। वोट डालने गए तो पहचान पत्र का मिलान करके चुनाव अधिकारियों ने वोटल डालने दिया। इनमें से कुछ ने फोटो गलत होने पर आपत्ति जताई तो सरपंच ने सही करा देने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मकान नंबर शून्य क्योंकि यहां नंबर अलाट ही नहीं हैं, आधार में भी शून्य
राहुल गांधी ने दादरी शहर की मतदाता सूची दिखाते हुए नरेंद्र नामक युवक के घर का फोटो दिखाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नरेंद्र का मकान नंबर शून्य दिखाया गया है जबकि उसके पास खुद का घर है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची में मकान नंबर शून्य दिखाना मतदाता और उसके पते की जांच को मुश्किल बनाने का तरीका है जबकि देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि मकान नंबर शून्य उन्हीं लोगों का दिखाया जाता है जिसके पास घर नहीं है और वह फुटपाथ या पुल के नीचे सोने आता है।

तीन दशक पहले दादरी में बसा था नरेंद्र का परिवार, खुद का है मकान
पड़ताल में सामने आया है कि जिस नरेंद्र पुत्र शायर का राहुल गांधी ने जिक्र किया है वह 30 वर्षों से दादरी में रह रहा है। मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला यह परिवार तीन दशक पहले दादरी आकर बसा था और नरेंद्र अपने परिवार के साथ वर्तमान में वार्ड 4 स्थित अपने मकान में रहता है। जिन पतों में मकान नंबर शून्य दिखाए गए हैं, दरअसल यहां उनका कोई मकान नंबर है ही नहीं। पते व नाम सही हैं, वोट भी सही डलने की बात लोग कहते हैं लेकिन मकान नंबर शून्य है क्योंकि नंबर कोई अलाट है ही नहीं।

मतदाता पहचान पत्र ही नहीं आधार में भी शून्य है मकान नंबर
नरेंद्र का मतदाता पहचान-पत्र 7 जनवरी 2013 को बना था। तब से लेकर अब तक उनके वोटर कार्ड में मकान नंबर शून्य है। उनके माता-पिता के वोटर कार्ड भी 2013 में बने थे, जिनमें मकान संख्या शून्य दिखाया गया है। नरेंद्र की पत्नी ज्योति, भाई सोनू और भाभी पूजा के मतदाता पहचान-पत्रों में मकान नंबर शून्य है। आधार कार्ड में भी मकान संख्या शून्य दिखाई गई है। पिता शायर ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी दस्तावेज बने हैं, उनमें मकान नंबर शून्य दर्ज किया गया है और उन्हें इसका कारण पता नहीं है।

दादरी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन और वार्ड 4 के पार्षद संदीप फोगाट ने बताया कि नरेंद्र और उनका परिवार पिछले करीब 30 वर्षों से दादरी में रह रहा है। उनके मकान को सभी दस्तावेज और पहचान पत्रों में शून्य दिखाया गया है। यह परिवार सभी चुनावों में वोट डालता रहा है और उनका वोटिंग रिकॉर्ड किसी भी प्रकार से फर्जी नहीं है।

राहुल गांधी के दावे पर महिलाएं बोलीं ब्राजीली मॉडल ने नहीं, वोट हमने डाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर राई क्षेत्र की 22 में से 13 महिलाओं ने दावा किया कि भले ही उनकी बोटर लिस्ट में फोटो ब्राजील की मॉडल की है, वोट उन्होंने ही दिया है।
 

ब्राजील मॉडल का नाम ले बुधवार को राहुल गांधी ने कहा था कि इसी ने स्वीटी तो कभी सीमा बनकर 22 बार वोट डाले। राहुल ने जिन 10 बूथों का जिक्र किया, संबाद न्यूज एजेंसी ने वहां घर-घर जाकर पड़ताल की। ये बूथ 8 गांवों मच्छरौला, मुरथल, बारोटा, खेड़ी मन्नाजाट, कुंडली, प्याऊ मनियारी, नाहरी और सेरसा के हैं।

इनमें प्याऊ मनियारी की सात, अकबरपुर बारोटा की छह, मच्छरौला, मुरथल, खेड़ी मन्ना जाट की दो-दो, कुंडली, नाहरी व सेरसा की एक-एक महिला वोटर हैं। उम्र 23 से 67 साल तक है।

नेता प्रतिपक्ष के दावों के बाद किसने क्या कहा
डालने गई तो वोटर लिस्ट में किसी और की फोटो लगी होने का पता लगा था। मैंने वोटर आई कार्ड दिखाया तो वोट देने की छूट मिल गई।- पिंकी मच्छरौला
मुझे किसी ने नहीं टोका। मैंने अपना वोट डाला। हालांकि, वोटर लिस्ट में किसी अन्य महिला का फोटो लगा है। -विमला, बारोटा
 

मैंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट डाला है, राहुल गांधी ने जो दिखाया, उसमें मेरा नाम, पति का नाम और पता बिल्कुल सही है। मेरी जगह फोटो किसी मॉडल की लगी है। हालांकि, मेरे पास जो पहचान पत्र है उसमें मेरा फोटो है, लेकिन राहुल गांधी ने जो दिखाया उसमें मेरा नाम, मेरे पति का नाम और मेरा पता बिल्कुल एक जैसा है, मैंने दोनों चुनावों में मतदान किया है।- मुनेश, गांव मच्छरौला
 

जानें... किस गांव की किस महिला ने डाला वोट और कौन नहीं पहुंची पोलिंग बूथ पर
मच्छरोला गांव की पिंकी व मुनेश, बारोटा की बिमला, अंजू, कलावंती, पूनम, सरोज और दर्शना ने अपना वोट डाला है। बारोटा में बिमला नाम की महिला का एक और वोट मिला है। जिस पर संशय है। मुरथल की रश्मि और गुनिया आरके कॉलोनी में रहती है। सेरसा की अंगूरी की गांव में वोट है। वह अपने बेटे के पास दिल्ली के नरेला में रहती हैं।

वहीं गांव नाहरी की सत्यवती की वोट है। वह वोट डालने नहीं आई। बताया जा रहा है कि वह सेक्टर-23 सोनीपत में रहती है। उनकी वोट संख्या 348 है। गांव में सत्यावती पत्नी अत्तर सिंह की वोट है। उसका नंबर 349 है। बताया गया है कि उसका वोट भी नहीं पड़ा था।


क्रम गांव वोट नंबर मतदाता पति का नाम मकान नंबर आयु
1 मच्छरौला 175 पिंकी जोगेंद्र 31 -
2   464 मुनेश नरेंद्र 55 43
3 मुरथल 174 रश्मि रामपाल सिंह 29 28
4   799 गुनिया विनोद 35 -
5 बारोटा 81 अंजू देवराज 331 53
6   315 कलावंती सुरेश 432 41
7   656 पूनम सोन 483 28
8   734 सरोज मुकेश 621 36
9   761 बिमला रमेश 863 56
10 बारोटा ट्यूलिप 319 दर्शना नरेश जून 205 53
11 सेरसा 624 अंगूरी मांगे राम 267 66
12 कुंडली 276 सुनीता दीपक 318 31
13 प्याऊ मनियारी 247 सीमा राजकुमार 357 48
14   603 सरस्वती तिलकराज 513 48
15   1038 गीता हरिप्रसाद 869 57
16   52 विमला जगदीश 12 ए 67
17   492 कविता मलखान 272 48
18   54 सुमन देवी मुराली लाल 55 38
19   1041 किरण छोटेराल 1136 41
20 खेड़ी मनाजात 57 स्वीटी श्रीनिवास 127 31
21   654 मनजीत राहुल 219 23
22 नाहरी 949 सत्यावती अत्तर सिंह 326 51

राहुल ने जिन आठ सीटों का किया जिक्र, उनमें दो पर पहली बार जीती भाजपा
बिहार चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने बीते साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर खुलासा किया है। अपनी प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा की जिन आठ सीटों का उन्होंने जिक्र किया, उनमें से दो सीटों पर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाया था। वहीं, एक सीट पर अभी तक सिर्फ दो बार जीत दर्ज की है। राहुल गांधी का आरोप है कि इन आठ सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार कुल 22 हजार 779 वोटों से हारे थे। जिनमें से एक सीट पर कांग्रेस मात्र 32 वोटों से हारीं। यदि इतने वोट मिलते तो कांग्रेस जरूर जीत हासिल करती।

 

राहुल गांधी ने जिन सीटों का जिक्र किया है, उनमें उचानाकलां में कांग्रेस 32 वोट, चरखी दादरी में 1957 वोट, असंध में 2306 वोट, होडल में 2595 वोट, महेंद्रगढ़ में 2648 वोट, सफीदों में 4037 वोट, घरौंडा में 4531 वोट और राई में 4673 वोटों से पार्टी चुनाव हार गई थी। इनमें दादरी विधानसभा और सफीदों विधानसभा सीट पर पहली बार भाजपा ने कमल खिलाया। दादरी से भाजपा के सुनील सांगवान ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान को मात्र 1957 वोटों के अंतर से हराया। 

 

वहीं, सफीदों विधानसभा सीट पर भाजपा के रामकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गांगोली को 4037 वोटों से जीत हासिल थी। उचानाकलां विधानसभा में भाजपा ने दूसरी बार कमल खिलाया था। भाजपा के देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को मात्र 32 वोटों से चुनाव हराया।

 

डबवाली विधानसभा का जिक्र नहीं किया
राहुल गांधी ने डबवाली विधानसभा के चुनाव परिणाम का जिक्र नहीं किया। डबवाली में भी कांग्रेस को मामूली वोटों से चुनाव हारना पड़ा था। कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग को इनेलो के आदित्य देवीलाल ने 610 वोटों से हराया था। यह सीट कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। 2019 में कांग्रेस के अमित सिहाग ने जीती थी। मगर प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने इस सीट का जिक्र नहीं किया।
 

भाजपा भी कई सीटें मामूली अंतर से हारी
कांग्रेस के अलावा भाजपा को भी कई सीटों पर मामूली हार का सामना करना पड़ा। इनमें लोहारू में भाजपा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल को 792 वोट, आदमपुर में भव्य बिश्नोई को 1268 वोट, रोहतक में मनीष ग्रोवर को 1341 वोट, पंचकूला में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता 1997, फतेहाबाद में दूड़ाराम 2252 वोट व थानेसर में सुभाष सुधा 3242 वोटों से हारे थे।
 

हजारों वोट जीरो मकान नंबर पर बने, ये लोकतंत्र की हत्या : निशित
कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो तथ्य देश के सामने रखे हैं वे चौंकाने वाले हैं और लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। 
 

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस संगठन की ओर से घर-घर जाकर की गई वोटर लिस्ट की जांच में मिला कि हजारों वोटें जीरो मकान नंबर पर बनी हैं। कई मृत लोगों के नाम अब भी सूची में हैं और एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोट दर्ज हैं। हजारों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों राज्यों में वोट दर्ज हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed