सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rent Dispute: Auto Driver Attacked with Belt, Then Stabbed

Sonipat News: 20 रुपये के किराए पर विवाद, ऑटो चालक पर बेल्ट से हमला, फिर मारा चाकू

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Rent Dispute: Auto Driver Attacked with Belt, Then Stabbed
फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक अनिल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाथूपुर में महज 20 रुपये के किराए को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाथूपुर चौक पर दो युवकों ने एक ऑटो चालक की पहले बेल्ट से पिटाई की और विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के दौरान चालक का मोबाइल भी लापता हो गया।
Trending Videos


गांव कंवाली निवासी अनिल (35) ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली बॉर्डर से सोनीपत तक ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह सुबह कुंडली बॉर्डर से सोनीपत आ रहे थे। तभी दो युवक उनकी ऑटो में सवार हो गए। नाथूपुर मोड़ पर पहुंचने के बाद दोनों बिना किराया दिए उतरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अनिल ने उनसे 20 रुपये किराया मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने बेल्ट से उनकी पिटाई शुरू कर दी। अनिल के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर उनके सीने पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में घायल अनिल ने किसी राहगीर के मोबाइल लेकर अपने भाई कुलदीप को सूचना दी। इसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया।

कुंडली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।वहीं थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed