{"_id":"69b80c9904fb1ce4520435a5","slug":"shots-fired-after-being-reprimanded-for-casting-a-lustful-gaze-upon-a-woman-sonipat-news-c-199-1-sroh1009-150046-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला पर बुरी नजर रखने पर टोका तो की फायरिंग, 10-12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला पर बुरी नजर रखने पर टोका तो की फायरिंग, 10-12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिंडारा में रविवार रात दो पक्षों के बीच झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। पुलिस को घटनास्थल से 14 खोल और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में 10-12 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
पिंडारा निवासी बलवान ने एफआईआर में बताया कि उसके भतीजे की पत्नी पर गांव का ही मनजीत नामक युवक गलत नजर रखता है। 15 मार्च को इस बात को लेकर उसके भतीजे की मनजीत के साथ बहस हुई थी और रात को जब बलवान और उसकी पत्नी अपने मकान में सो रहे थे तो मनजीत का भाई और मनजीत की मां उनके घर आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे।
इसी बीच मनजीत तेजधार हथियार लेकर आया और उसने उन पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वह पीछे हट गया और हथियार मनजीत के भाई के हाथ पर लगा। इसी दौरान मनजीत के साथ 5-6 लड़के और आ गए। फिर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मकान में ऊपर बलवान का नातिन और भतीजा सो रहे थे।
उन्होंने ईंट बरसाना शुरू कर दिया जिससे ईंट मनजीत, उसके भाई महेंद्र और उनकी मां किताबो को भी लगी। इसके बाद वह सभी महेंद्र के मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से गोलियां चलाने लगे। पुलिस ने इस मामले में सात को नामजद और छह अन्य के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने तथा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos