{"_id":"69b2ccc03bf2196f920d114d","slug":"six-students-caught-cheating-in-the-10th-science-exam-six-teachers-were-relieved-of-their-duties-for-negligence-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150796-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 10वीं विज्ञान की परीक्षा में नकल करते छह विद्यार्थी पकड़े, ड्यूटी में लापरवाही पर छह शिक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 10वीं विज्ञान की परीक्षा में नकल करते छह विद्यार्थी पकड़े, ड्यूटी में लापरवाही पर छह शिक्षक कार्यमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने के बाद बाहर आती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। इस दौरान कुंडली के दो परीक्षा केंद्रों पर छह विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक रूप से नकल करवाई जा रही थी।
इसे लेकर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर छह शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई बोर्ड के अध्यक्ष की विशेष रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) उड़नदस्ता की ओर से की गई।
10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा 70 केंद्रों पर ली गई। इसमें 15,307 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 177 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 17 केंद्रों पर कक्षा 12वीं की दर्शन शास्त्र व कृषि विषय की परीक्षा ली गई। इसमें 585 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड अध्यक्ष के विशेष आरएएफ उड़नदस्ता की ओर से भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुंडली (बी-1) में बने परीक्षा केंद्र में टीम ने छापा डाला। इस दौरान सामूहिक रूप से चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
इस परीक्षा केंद्र के नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्याऊ मनियारी के शिक्षक वीना व राजबीर को एक ही डीडीओ के अधीन होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया। इसी केंद्र में ड्यूटी के दौरान लखीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल हलालपुर के शिक्षक रविंद्र कुमार को उड़नदस्ते के साथ दुर्व्यवहार करने पर कार्यमुक्त कर दिया गया।
इसके बाद टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुंडली (बी-2) में बने परीक्षा केंद्र में पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने पर्यवेक्षक सैंट स्टीफन कैंब्रिज स्कूल के शिक्षक वतन को नकल कराने में संलिप्त पाने पर कार्यमुक्त कर दिया।
इसके अलावा राजकीय उच्च विद्यालय सफियाबाद के शिक्षक धर्मेंद्र व राजकीय उच्च विद्यालय हलालपुर के कला अध्यापक ललित कुमार को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्य मुक्त किया गया है।
उड़नदस्ता की टीम ने केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए ताकि कोई भी बाहरी तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित सुनिश्चित करने के लिए सभी नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है।
Trending Videos