सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Soil, water and environmental conservation are the foundation of secure agriculture in the future.

Sonipat News: मृदा, जल व पर्यावरण संरक्षण भविष्य की सुरक्षित कृषि की आधारशिला

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Soil, water and environmental conservation are the foundation of secure agriculture in the future.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। मनौली गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को कृषि भूमि की उर्वरता बनाए रखने, उत्पादन लागत कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विशेषज्ञों ने बताया कि मृदा, जल एवं पर्यावरण का संरक्षण भविष्य की कृषि सुरक्षा की मजबूत आधारशिला है। किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों के समुचित प्रयोग व गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों के चयन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन उपायों को अपनाकर किसान न केवल उत्पादन बढ़ा सकते हैं बल्कि खेती को अधिक लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल भी बना सकते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर को ऑर्डिनेटर डॉ. जितेंद्र सिंह बामल ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वर्तमान एवं भविष्य की कृषि चुनौतियों के प्रति सजग करना और आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों से जोड़ना है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को ऐसी कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई जिनके माध्यम से वे अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ कृषि लागत में भी कमी ला सकते हैं।
उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह वैज्ञानिक कृषि तकनीकों व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण आधारित खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने व कृषि को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed