फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Striking sanitation workers took out a torchlight procession.

Sonipat News: हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 01 Sep 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Striking sanitation workers took out a torchlight procession.
फोटो 42: सोनीपत शहर में मशाल जुलूस निकालते हड़ताली कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार देर शाम शहर में मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने मांगों का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त करवाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में मशाल लेकर कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से हड़ताल के बावजूद सरकार और प्रशासन उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रहे हैं। इससे उनमें रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात शहर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed