सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager attacked with needle after altercation, put on ventilator

Sonipat News: कहासुनी में किशोर पर सुए से हमला, वेंटिलेटर पर पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager attacked with needle after altercation, put on ventilator
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गन्नौर। गांव टेहा में कहासुनी के बाद किशोर पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला करने के कारण गंभीर रूप से घायल किशोर का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव टेहा निवासी 17 वर्षीय किशोर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 3 जून को उनकी बहन की सहेली उनके घर आई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि शाम करीब छह बजे वह अपने दोस्त तरुण के साथ घर के पीछे टहल रहा था तो आरोपी वहां पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर लड़के ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल किशोर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर लेकर गए मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

किशोर की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पीजीआई रोहतक भेजा दिया गया है। चिकित्सक के अनुसार किशोर की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। एचएसआईआईडीसी, बड़ी थाना पुलिस ने किशोर की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed