सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sanitation and fire brigade personnel of the corporation burnt an effigy of the contract system.

Sonipat News: निगम के सफाई और अग्निशमन कर्मियों ने फूंका ठेका प्रथा का पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
The sanitation and fire brigade personnel of the corporation burnt an effigy of the contract system.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में गेट प र ठेका प्रथा का पुतला जलाते सफाई व अ​ग्निशमन कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। नगर निगम कार्यालय के गेट पर बुधवार को सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया करते हुए ठेका प्रथा का पुतला फूंका। नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए।
कर्मचारी संगठन के राज्य सचिव राजीव खत्री ने कहा कि समय रहते कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए। ठेका प्रथा समाप्त करके संविदा कर्मियों को विभाग के रोल पर किया जाए। कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। अग्निशमन विभाग में कार्यरत पे रोल व कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटरों के पदों पर समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते इन मांगो का समाधान नहीं करती तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा आगामी समय में बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। अग्निशमन कर्मचारी 8-9 अप्रैल को पूरी तरह से काम बंद कर हड़ताल करेंगे।
कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा व मंच संचालन इकाई सचिव राजा भाई ने किया। इस दौरान दीपक बोहत, विशाल, राजेश बागड़ी, जयपाल, रविंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed