सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two resident doctors die after their bike collides with a tree

Sonipat News: पेड़ से टकराई बाइक, दो रेजिडेंट डॉक्टरों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two resident doctors die after their bike collides with a tree
डॉ. नीलोत्पल की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोहाना । खानपुर में हुए सड़क हादसे में दो रेजिडेंट डॉक्टरों तमिलनाडु के डॉ. राज अरविंद और त्रिपुरा के रहने वाले डॉ. नीलोत्पलकी मौत हो गई। दोनों डॉक्टर मंगलवार रात को बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। मेडिकल कॉलेज से कुछ ही दूर गए थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
Trending Videos

मूलरूप से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के भद्राघाट वार्ड-28 के रहने वाले डॉ. नीलोत्पल भौमिक और तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नीलाकोट्ठाई के डॉ. राज अरविंद खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज मेंं एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। डॉ. अरविंद पैथोलॉजी विभाग में और डॉ. नीलोत्पल बायोकेमिस्ट्री में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात दोनों मेडिकल कॉलेज से बाइक पर घूमने के लिए निकले हुए थे। कासंडी रोड पर पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि दोनों डॉक्टरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे का पता चलते ही मेडिकल कॉलेज और डॉक्टरों में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार यहीं पर किया गया है। हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस का मानना है कि गाड़ी की गति अधिक होने और हेलमेट नहीं पहनने की वजह से मौत का कारण बन सकता है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।

डॉ. नीलोत्पल की फाइल फोटो

डॉ. नीलोत्पल की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed