सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weekly special train runs between Mau and Ambala

Sonipat News: मऊ और अंबाला के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Weekly special train runs between Mau and Ambala
फोटो: सोनीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में सवार होने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। होली का त्योहार मनाने के लिए घर जाने वाले पूर्वी यूपी के लोग अब लौटने के लिए तैयार हैं। ऐसे में रेलवे की तरफ से दिल्ली-अंबाला रूट पर भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05301/02) का परिचालन शुरू किया गया है। मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 5 से 27 मार्च तक अप-डाउन रूट पर यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।
Trending Videos

रंगों का त्योहार होली पर्व बुधवार को संपन्न हो चुका है। ऐसे में विभिन्न प्रदेश व जिलों में अपने घर से दूर कार्यरत लोग होली पर्व मनाकर अब वापस अपने काम धंधों पर लौटने वाले हैं। स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 26 मार्च तक ट्रेन संख्या 05301 प्रत्येक वीरवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे अपनी यात्रा शुरू कर सोनीपत के रास्ते रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का रात 9:12 बजे ठहराव होगा।
वापसी में 6 से 27 मार्च तक ट्रेन संख्या 05302 प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। सोनीपत के रास्ते रात 11:00 बजे मऊ जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। सोनीपत स्टेशन पर इस ट्रेन का तड़के 3:40 बजे ठहराव रहेगा।
वर्जन
रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed