सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers from eight countries will compete in Orca Wrestling League of Olympian Bajrang Poonia

Sonipat News: ओलंपियन बजरंग पूनिया की ओरका रेसलिंग लीग में आठ देशों के पहलवान उतरेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from eight countries will compete in Orca Wrestling League of Olympian Bajrang Poonia
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में पहल कर रहे ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ओरका रेसलिंग लीग आयोजित करने जा रहे हैं। इस लीग में भारत समेत आठ देशों के पहलवान हिस्सा लेंगे। इससे मुकाबले का स्तर वैश्विक होगा। जल्द ही लीग के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।
Trending Videos

बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि लीग में ओलंपिक के भारवर्गों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक टीम में छह पुरुष और छह महिला पहलवान होंगे जिससे प्रतियोगिता में संतुलन और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेगी। पुरुष वर्ग पहलवानों के भारवर्ग 57, 65, 74, 86, 97 व 125 किलो तथा महिला वर्ग में 50, 53, 57, 62, 68, 76 किलो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग में भारत के अलावा जापान, अमेरिका, रियो, क्यूबा, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें हिस्सा लेंगी। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का अनुभव मिलेगा और नई प्रतिभाओं को खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। बजरंग पूनिया का मानना है कि इस तरह की लीग भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। देश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। साथ ही यह पहल कुश्ती को प्रोफेशनल खेल के रूप में मजबूत करने की दिशा में भी अहम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed