सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two more accused arrested in IDFC First Bank scam

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन को मिला चार दिन का पुलिस रिमांड

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार को इस मामले में राजन कटोदिया को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रविवार को राजन कटोदिया समेत चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

Two more accused arrested in IDFC First Bank scam
आईडीएफसी बैंक घोटाला - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े बहुचर्चित मामले में जांच कर रहे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो ने जांच के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह और राजेश सांगवान के रूप में हुई है। रणधीर सिंह हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स के पद पर कार्यरत हैं जबकि राजेश सांगवान हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स हैं।
Trending Videos


जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों अधिकारियों की मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वित्तीय लेन-देन और दस्तावेज प्रक्रियाओं में गड़बड़ी कर बैंक से जुड़े मामले को अंजाम देने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को इस मामले में राजन कटोदिया को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रविवार को राजन कटोदिया समेत चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ताकि उनसे गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

वहीं, इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी अंकुर शर्मा को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं तथा घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों तथा डिजिटल रिकॉर्ड की भी गहन पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed