फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A message of environmental conservation alongside faith through clay Ganpati idols.

Yamuna Nagar News: मिट्टी के गणपति से आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A message of environmental conservation alongside faith through clay Ganpati idols.
वीना नगर कैंप में स्थापित की गई मिट्टी से बनी गणेश की मूर्ति। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे शहर में इस बार आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी नजर आ रहा है। गणेश महोत्सव के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सजे पंडालों में सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हो रहा है। वहीं, कई आयोजकों ने पीओपी की प्रतिमाओं के बजाय मिट्टी और गोबर से बनी गणेश प्रतिमाओं को प्राथमिकता दी है।
श्रद्धालु इन प्रतिमाओं का जल स्रोतों में विसर्जन करने के बजाय घर में ही विसर्जन कर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने की पहल कर रहे हैं। विसर्जन का समय नजदीक आने के साथ श्रद्धालुओं में बप्पा की विदाई को लेकर भावुकता भी है। उनका कहना है कि विदाई का क्षण भावुक करने वाला होता है, लेकिन अगले वर्ष गणपति के फिर आने की उम्मीद के साथ उन्हें विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मॉडल टाउन में पिछले दो वर्षों से लगाए जा रहे गणेश पंडाल में इस बार 24 इंच की मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। कॉलोनी निवासी सीपी छिब्बर, हेमंत शर्मा, आरती बतरा, अर्जन सैनी, इंद्रजीत सिंह मक्कड़ और बिट्टू नागपाल ने बताया कि प्रतिमा का विसर्जन घर में रखे बड़े टब में किया जाएगा। इससे जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। विसर्जन के बाद प्रतिमा से बनी मिट्टी का घर में छिड़काव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
सरनी चौक पर भाईचारे की मिसाल
सरनी चौक पर वैष्णवी ग्रुप की ओर से पिछले छह वर्षों से गणपति पंडाल लगाया जा रहा है। यहां गणपति महोत्सव के दौरान भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिल रही है। इस्तखार अहमद उर्फ चिंटू श्रद्धालुओं की सेवा के साथ पंडाल की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से बढ़कर इंसानियत है। सभी धर्मों के लोगों को मिलजुलकर त्योहार मनाने चाहिए। ग्रुप संचालकों जयंत, रामशीष राजभर, राजन गुप्ता, हरिंद्र राजभर, राजू गाबा, राहुल राजभर और मयंक ने बताया कि पंडाल लगाने की तैयारियां करीब एक माह पहले शुरू कर दी गई थीं। गली को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। सुबह-शाम आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।

वीना नगर कैंप में स्थापित की गई मिट्टी से बनी गणेश की मूर्ति। स्वयं

वीना नगर कैंप में स्थापित की गई मिट्टी से बनी गणेश की मूर्ति। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed