फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused caught stealing iron scrap from factory.

Yamuna Nagar News: फैक्टरी में लोहा स्क्रैप चोरी करते एक आरोपी पकड़ा

Fri, 21 Aug 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accused caught stealing iron scrap from factory.
यमुनानगर। बूडि़या स्थित शिव शंभू फैक्टरी में लोहा स्क्रैप चोरी करते एक आरोपी को सुरक्षा गार्डों ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव मांडखेड़ी की टापरियां निवासी विकास ने बताया कि वह शिव शंभू फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार रात वह अपने साथी अंकित के साथ फैक्टरी में ड्यूटी पर था। इसी दौरान उन्हें फैक्टरी के अंदर से कुछ आवाज सुनाई दी। दोनों गार्ड आवाज की तरफ गए तो वहां कुछ लोग फैक्टरी में पड़ा लोहा स्क्रैप चोरी करते दिखाई दिए। गार्डों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी दीवार में लगे पाड़ के रास्ते भाग निकला। पकड़े गए आरोपी बूडिया निवासी महेंद्र के बारे में गार्डों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं वांछित आरोपी की तलाश पुलिस टीम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed