फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Created a sensation with singing, dancing, mimicry, and acting

Yamuna Nagar News: गायन, नृत्य, मिमिक्री और अभिनय में मचाई धूम

Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Created a sensation with singing, dancing, mimicry, and acting
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में चल रहा दो दिवसीय टैलेंट शो संपन्न हो गया। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, वाद्य यंत्र वादन, मोनो एक्टिंग और मिमिक्री में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
विद्यार्थियों ने एकल गायन में स्वरों का जादू बिखेरा, जबकि समूह नृत्य में बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। वाद्य यंत्र वादन में विद्यार्थियों ने संगीत प्रतिभा दिखाई। मोनो एक्टिंग और मिमिक्री में प्रतिभागियों ने अभिनय, संवाद अदायगी और विभिन्न आवाजों की नकल कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

एकल नृत्य में भी विद्यार्थियों ने मंचीय आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि टैलेंट शो विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और रचनात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. वीरा और सह-संयोजक प्रो. सीमा जैन की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. अनीता ढींगरा, डॉ. राखी और प्रोफेसर हेमराज कोशिश शामिल रहे।

विजेताओं को किया पुरस्कृत
वाद्य यंत्र वादन में कार्तिकेय प्रथम, सोनी द्वितीय और हरकबीर सिंह तृतीय रहे। मोनो एक्टिंग में कुणाल वर्मा प्रथम, दृष्टि तनेजा द्वितीय और मृदु विग तृतीय रहे। गायन में मृदु विग प्रथम, सोहनी द्वितीय और शारदा तृतीय रहीं। एकल नृत्य में अभिमन्यु प्रथम, लकी सैनी द्वितीय और टिंकी तृतीय रहीं। समूह नृत्य में भूमिका एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। मिमिक्री में कुणाल वर्मा प्रथम रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को 900, 750 और 600 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed