सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर की ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर काफी लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर थाना यमुनानगर की पुलिस ने कालिंदी कॉलोनी के रमेश दत्ता, पंचकूला के गांव ओरियन निवासी अमित खेड़ा, हरनेक सिंह, शहर की गधौली कॉलोनी के हेमंत भटनागर, पिंजौर निवासी विनय गुप्ता व न्यूजीलैंड में रह रहे रमेश दत्ता के बेटे डायरेक्टर प्रियांशु दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की छोटी लाइन मॉडल टाउन निवासी सुखप्रीत सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात उसके दोस्त के माध्यम से रमेश दत्ता से हुई थी। रमेश ने खुद को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाला बताया और दावा किया कि वह बस्टोरियम नामक डिजिटल करेंसी में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में उसके बेटे प्रियांशु दत्ता के नाम पर बीएफएक्स प्रो नामक कंपनी रजिस्टर्ड है, जिसमें निवेश करने पर हर महीने छह प्रतिशत तक का रिटर्न मिलेगा। शुरुआत में भरोसा दिलाने के लिए सुखप्रीत से करीब 4.48 लाख रुपये की दो किस्तों में रकम ली गई। नियमित मुनाफा मिलने से उसका भरोसा और मजबूत हो गया। मुनाफा मिलने के बाद सुखप्रीत ने अपने दोस्तों सेक्टर-18 निवासी सुशील कुमार, प्रितपाल सिंह, राहुल त्यागी, जसविंद्र सिंह, दिजोत सिंह, पुष्पिंद्र सिंह, सौरभ साहनी, गुरनाम सिंह और परिचितों को भी निवेश के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे कई लोग इस नेटवर्क से जुड़ते चले गए।
कुछ दिन बाद रमेश दत्ता ने उन्हें कन्हैया साहिब चौक के पास स्थित सीहॉक इमिग्रेशन कार्यालय में बुलाकरअन्य आरोपियों से मिलवाया। जून 2023 में कंपनी का नाम बदलकर बस्टोरियम टोकन कर दिया गया। सितंबर 2023 में इसे बीएफएक्स प्रो नाम से चलाया जाने लगा। शिकायत के अनुसार, निवेशकों को अपने पैसे एक निश्चित अवधि के लिए लॉक करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके बदले उन्हें अधिक रिटर्न का आश्वासन दिया गया।
आरोपियों ने निवेशकों को विदेश यात्राओं का लालच भी दिया। उन्हें दुबई, सिंगापुर, बैंकॉक और थाईलैंड जैसे देशों में टूर पर ले जाने का वादा किया गया। कुछ निवेशकों को विदेश यात्रा पर ले जाया गया। इसी दौरान कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी, यहां तक कि गहने बेचकर भी निवेश कर दिया। सुखप्रीत ने बताया कि उसकी बुआ के लड़के प्रीतपाल ने करीब 40 लाख रुपये निवेश कर दिए।
सितंबर 2023 में आरोपियों ने बस्टोरियम टोकन का नाम बदल कर बीएफएक्स प्रो के नाम पर रख लिया। दिसंबर 2024 में उन्हें बैंकॉक व जनवरी 2025 में उन्हें दुबई के टूर पर ले जाया गया। दुबई में उनकी मुलाकात प्रियांशु दत्ता से करवाई गई।
दुबई से लौट कर जीरकपुर समेत हरियाणा की अन्य जगहों पर, पंजाब व हिमाचल समेत अन्य प्रदेशों से उन्हें व अन्य निवेशकों को बुलाया गया। जहां सभी को बताया गया कि जो अपने पैसे को चार माह के लिए लॉक कराएगा उसके कारबेट के टूर पर ले जाया जाएगा।
आरोप है कि बाद में अमित खेड़ा ने कंपनी के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया जिससे कोई भी निवेशक अपनी मर्जी से अपना मूल व ब्याज का पैसा अपने आप न निकाल सके। इसके बाद लोगों को उनका मुनाफा मिलना बंद हो गया।
उन्हें बताया गया कि उनकी कंपनी की दुबई में केवाईसी होनी है, जिस कारण सभी का पैसा रुक गया है। कुछ दिन बाद सभी को पैसा मिलने लगेगा।
नकली ट्रेड दिखाकर दिया मुनाफे का झांसा

सुखप्रीत सिंह के अनुसार उन्हें पता चला कि कंपनी में नकली ट्रेड दिखाकर लोगों को अधिक मुनाफा दिखाया जा रहा है। लोगों का गुस्सा देख कर आरोपियों ने आश्वासन दिया कि 13 जनवरी 2026 से प्रत्येक सप्ताह 0.25 प्रतिशत के हिसाब से और फरवरी में 0.5 प्रतिशत के हिसाब से धरराशि वापस कर देंगे। उन्हें केवल एक सप्ताह ही 0.25 प्रतिशत के हिसाब से ही राशि लौटाई गई। इसके बाद उन्हें न तो धरराशि दी गई और न ही मुनाफा। जब वह अपने पैसे मांगते तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। उन्हें बाद में पता चला कि आरोपियों पर कई थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं करीब छह लाख रुपये की कमेटियां अलग से उन्होंने रमेश दत्ता व अमित खेड़िया के पास डाली हुई थी वह भी वापस नहीं की गई हैं।
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, शहर थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed