सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If you want freedom from suffering, then give up the desire for happiness: Kumaranand

दुख से मुक्ति चाहिए तो सुख की इच्छाओं का त्याग करें : कुमारानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
If you want freedom from suffering, then give up the desire for happiness: Kumaranand
व्यासपुर में साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करते स्वामी कृष्ण कुमारानंद। आयोजक
विज्ञापन
व्यासपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी कृष्ण कुमारानंद ने मानवीय जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संसार में कोई भी दुख पाने की इच्छा नहीं करता है, परंतु हम सुख पाने के लिए सदा प्रयासरत रहते हैं। अंधकार की तरह ना चाहते हुए भी दु:ख बार-बार हमारे जीवन को आ घेरता है। सुख एक ऐसा भ्रम है जिसकी छाया दुख है।
Trending Videos

हम सुख पाने की अभिलाषा में अपने अनुकूल व्यक्ति या वस्तु का चुनाव करते हैं, परंतु उसके पीछे छिपे दुख को नहीं देख पाते और इसी कारण सुख के साधन समय के साथ दुख में परिणित हो जाते हैं। मानव जीवन को सदा के लिए दुख से मुक्ति प्राप्त करने हेतु अचूक सूत्र देते हुए हमारे संत महापुरुष समझाते हैं कि यदि हम दुख से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हमें सुख की इच्छाओं का त्याग करना होगा। क्योंकि सुख की इच्छा ही कहीं न कहीं दुख का कारण बनती है। संत महापुरुषों का दृष्टिकोण सदा से ही संसार से अलग रहा है। वे संपूर्ण मानव जाति के कल्याण हेतु समझाते हैं कि आत्म साक्षात्कार से परमानंद की प्राप्ति ही हमें सुख व दु:ख से ऊपर उठा सकती है। ब्रह्मज्ञान ही एक मात्र ऐसा मार्ग है जो हमें हमारे वास्तविक स्वरूप सतचित आनंद से परिचित करवा कर सदा के लिए आनंदमय बना सकता है। इस संसार से मिलने वाला क्षणिक सुख हमें बहुत प्रिय है क्योंकि उसके लिए बाहरी प्रयास करने पड़ते हैं किंतु आत्म साक्षात्कार के द्वारा मिलने वाले परमानंद के लिए अपने स्वयं के मन एवं चित्त के ऊपर कार्य करना होता है। इंद्रियों के विषयों से मन को हटाकर अंतर्मुखी कर के ही हमें परमानन्द की प्राप्ति होती है जिसका कभी क्षय नहीं होता। तभी एक संन्यासी महात्मा अपने में ही मगन होकर संतुष्ट रहते हैं वहीं दूसरी ओर एक सांसारिक व्यक्ति आजीवन अपने सुख संसाधनों में रहता हुआ भी कष्ट पाता है। यह आज के समय की विडंबना है कि जो शाश्वत आनंद है, हम उसे पाने के लिए प्रयास नहीं करते और जो क्षणिक है, उसे पाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन व्यर्थ कर देते हैं।

व्यासपुर में साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करते स्वामी कृष्ण कुमारानंद। आयोजक

व्यासपुर में साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करते स्वामी कृष्ण कुमारानंद। आयोजक

व्यासपुर में साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करते स्वामी कृष्ण कुमारानंद। आयोजक

व्यासपुर में साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करते स्वामी कृष्ण कुमारानंद। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed