फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Impact of railway block: Ramnagar Express to run from Ambala.

Yamuna Nagar News: रेलवे ब्लॉक का असर, अंबाला से चलेगी रामनगर एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Impact of railway block: Ramnagar Express to run from Ambala.
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक ब्लॉक लिया है। इसके चलते चंडीगढ़ और अंबाला के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 15063-64 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित अवधि में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन अंबाला छावनी से चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी। वहीं, अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है।
गाड़ी संख्या 15063-64 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस 14, 21 और 28 सितंबर तथा पांच और 12 अक्तूबर को अंबाला छावनी से चलाई जाएगी। इन तिथियों में ट्रेन अंबाला छावनी और चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यात्रियों को इस कारण चंडीगढ़ जाने या वहां से ट्रेन पकड़ने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14615-16 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस का मार्ग भी ब्लॉक के कारण बदला गया है। सामान्य तौर पर यह ट्रेन अंबाला छावनी, चंडीगढ़ और साहनेवाल के रास्ते संचालित होती है। अब ब्लॉक के दौरान ट्रेन साहनेवाल, सरहिंद और चंडीगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14631-32 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस को साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 14 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे के इस बदलाव से चंडीगढ़, अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभावित ट्रेनों के समय और मार्ग की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed