{"_id":"6968096537c68636580635bc","slug":"passengers-shivering-waiting-for-trains-12-trains-arrived-late-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-149830-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेनों के इंतजार में कांप रहे यात्री, 12 ट्रेनें देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेनों के इंतजार में कांप रहे यात्री, 12 ट्रेनें देरी से पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। कोहरे के कारण बेपटरी हुई रेल यातायात व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है। 12 से ज्यादा ट्रेनें रोजाना घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर ठिठुरना पड़ रहा है। कोहरे के कारण हेमकुंड एक्सप्रेस प्रेस सवा पांच घंटे, अंबाला इंटरसिटी पौने पांच घंटे, जालंधर इंटरसिटी सवा चार घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को घंटों ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्टेशन पर यात्रियों के हाड़ कंपा रहे हैं और ठंड से बचने केलिए कई जतन करने पड़ रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।
-- -- -- --
यह ट्रेनें रहीं इतनी लेट
गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस पांच घंटे 13 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे 43 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे चार मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 12904 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल तीन घंटे लेट रही। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 46 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे 31 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 14522 अंबाला दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे 24 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14674 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो घंटे 12 मिनट, गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी बाड़मेर शालीमार मालनी एक्सप्रेस दो घंटे 9 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा मेल दो घंटे पांच मिनट लेट रही। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा 57 मिनट, गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, गाड़ी संख्या 13305 हावड़ा अमृतसर मेल एक घंटा 35 मिनट, गाड़ी संख्या 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 21 मिनट, गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा 16 मिनट, गाड़ी संख्या 13152 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, गाड़ी संख्या 14682 अंबाला छावनी नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चली। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस 45 मिनट, गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा भी छोटी दूरी वाली भी कई गाड़ियां 15 से 30 मिनट की देरी से पहुंचीं।
-- -- -- -
Trending Videos