सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Representatives of Organizations Honored

Yamuna Nagar News: संस्थाओं के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Representatives of Organizations Honored
संस्थाओं के प्रतिनि​धियों को सम्मानित करते संस्था के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। नव संवत्सर समिति की ओर से करवाया जा रहा कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम चैत्र माह के शुल्क पक्ष पर नवरात्र पर आरंभ किया गया था। कार्यक्रम का समापन सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के साथ हुआ। श्रीराधा कृष्ण पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों मानव उदय सेवा संस्थान, गायत्री परिवार, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, अग्रवाल वैश्य ज्योति जागृति संस्थान, श्रीश्याम स्नेही संकीर्तन मंडल, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति, श्रीगौरी शंकर मंदिर, श्री खेड़ा मंदिर समिति के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
नव संवत्सर आयोजन समिति के प्रेम चांद मित्तल, रणधीर गर्ग, ललित शर्मा, आशीष गुप्ता, प्रवीण मित्तल, प्रेम चंद मित्तल, अमित कुमार टोनी, डॉ. अश्वनी ने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिए करवाए कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार नव वर्ष की गणना चैत्र मास से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मास मानव जीवन व समस्त जीवों के संरक्षण के साथ कृषि और धार्मिक नवरात्रों, आर्य समाज के स्थापना दिवस, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव के साथ हनुमान जन्मोत्सव से जुड़ा है। संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों में भाग लिया गया था और युवाओं को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया था।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विक्रांत सिंह चौहान, विशाल अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन से भी युवा पीढ़ी को व्यसनों से दूर रखा जा सकता है। इस दौरान श्री गीता भवन के सुभाष सेठी, केवल कृष्ण सैनी, अनिल छाबड़ा, जतिंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed