{"_id":"6a736bc1bdf2312ba101262f","slug":"second-merit-list-for-ug-courses-released-lack-of-enthusiasm-among-students-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160757-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यूजी कोर्स की दूसरी वरीयता सूची जारी, विद्यार्थियों में नहीं उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यूजी कोर्स की दूसरी वरीयता सूची जारी, विद्यार्थियों में नहीं उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। कई दिनों से वरीयता सूची का विद्यार्थियों व कॉलेज समितियों द्वारा किया जा रहा इंतजार बुधवार को समाप्त हो गया। उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को दूसरे ऑनलाइन चरण के लिए वरीयता सूची जारी कर दी। बुधवार सुबह पहले प्रोविजनल सूची जारी की गई। इसके कुछ देर बाद अंतिम सूची भी जारी कर दी गई। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल से सीधे एसएमएस भेजे गए। विद्यार्थियों ने कॉलेज में पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच करवाई और दाखिला लिया।
इस दौरान पहली वरीयता सूची की अपेक्षा दूसरी में कम विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई हैं। इससे कॉलेज प्रबंधन समितियों की चिंता बढ़ गई है। चूंकि पहली वरीयता सूची में सीट पाने वाले सभी विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया है। वहीं, अब दूसरी वरीयता सूची में कम सीटें आवंटित की गई हैं। इससे संस्थानों को उनके यहां सीटें खाली रहने की चिंता सता रही है। पहले ही यूजी कोर्स में अपेक्षाकृत आवेदन बेहद कम हुए हैं। वहीं, ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया दो चरणों में चलाई जा रही है। यह प्रक्रिया का दूसरा चरण है। तीसरे चरण में विद्यार्थियों को देरी शुल्क के साथ दाखिला लेना होगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के नाम सूची में नहीं आए हैं उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पहले ही विद्यार्थियों की कमी झेल रहे यूजी कॉलेजों के लिए यह मुसिबत बन गई है। पहले ही विद्यार्थी यूजी कोर्स में दाखिला लेने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। यदि ऐसे में उन्हें देरी शुल्क भी देना पड़ा तो उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
-- -- -- -
नहीं दिख रहा विद्यार्थियों में उत्साह:
यूजी कोर्स करने को लेकर विद्यार्थियों में बिल्कुल भी रूझान नहीं दिख रहा है। देरी से सूची जारी होने के बावजूद पहले दिन बेहद कम विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। हालांकि सीट पाने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल से सीधे एसएमएस किए गए थे। ऐसे में वही विद्यार्थी पहुंचे, जिन्हें सीट आवंटित हुई थी। परंतु अपेक्षाकृत यह बेहद कम रहे। वहीं, अधिकांश विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच तो करवाई और दाखिला भी ले लिया। परंतु फीस जमा नहीं करवाई है। जब तक फीस जमा नहीं होगी, विद्यार्थियों का दाखिला पक्का नहीं होगा। ऐसे में दाखिला समिति के सदस्य विद्यार्थियों को मौके पर ही फीस जमा करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए दूसरे ऑनलाइन चरण की वरीयता सूची जारी हो गई है। शेड्यूल के अनुसार सात अगस्त तक विद्यार्थियों को दाखिले किए जाएंगे। इस बार देरी से सूची आने के कारण प्रक्रिया का एक दिन कम हो गया है, इसके लिए निदेशालय के निर्देशों पर काम किया जाएगा।
सुमन भाटिया, उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
-- -- -- --