फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students collected e-waste from their homes and conveyed a message about its proper disposal.

Yamuna Nagar News: छात्रों ने घरों से जुटाया ई-वेस्ट, निस्तारण का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students collected e-waste from their homes and conveyed a message about its proper disposal.
संग्रहित किए गए ई-कचरे को दिखते विद्यार्थी। स्कूल - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत ई-वेस्ट जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत कई दिनों तक विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन और सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान विज्ञान शिक्षक दर्शन लाल बवेजा ने विद्यार्थियों को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सामान्य कचरे के साथ फेंकना पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है। पुराने और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एकत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने ई-वेस्ट के संग्रहण, पुनर्चक्रण और अधिकृत वेंडर से सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के तहत विद्यार्थियों को घरों में पड़े अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान को विद्यालय में जमा करवाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने पुराने मोबाइल फोन, चार्जर, डेटा केबल, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट प्लेट, खराब ईयरफोन और अन्य उपकरण एकत्रित किए। जमा किए गए ई-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए संबंधित वेंडर से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को समझाया गया कि यदि प्रत्येक घर में जमा पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को एकत्रित किया जाए, तो इसकी मात्रा बहुत अधिक हो सकती है। इसलिए इसका उचित प्रबंधन जरूरी है। अभियान के अंतिम दिन ई-वेस्ट प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की। ईको क्लब प्रभारी संदीप कुमार, पीजीटी कंप्यूटर साइंस और दर्शन लाल बवेजा ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed