सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   TB-free panchayats honored

Yamuna Nagar News: टीबी मुक्त पंचायतों को मिला सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Apr 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
TB-free panchayats honored
जिला सचिवालय सभागार में आयोजित टीबी मुक्त पंचायत अभिनंदन कार्यक्रम में डीसी प्रीति अ​धिकारियों
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला सचिवालय सभागार में आयोजित टीबी मुक्त पंचायत अभिनंदन कार्यक्रम में जिले की 90 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी उन्मूलन की दिशा में पंचायत स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करना और अन्य गांवों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपायुक्त प्रीति ने उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया, जहां बीते तीन वर्षों से टीबी का कोई मरीज सामने नहीं आया उन्हें गोल्ड अवार्ड दिया गया। इसी तरह दो वर्षों से टीबी मुक्त पंचायतों को सिल्वर और वर्ष 2025-26 में टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को कांस्य पुरस्कार से नवाजा गया। इस पहल ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को उजागर किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed