सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat increased due to the strong sunlight, there is a possibility of rain again today.

Yamuna Nagar News: तेज धूप से बढ़ी गमी, आज फिर बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
The heat increased due to the strong sunlight, there is a possibility of rain again today.
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में वीरवार सुबह निकली तेज धूप से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। धूप निकलने से वीरवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन हवा ने गर्मी से राहत दिलवाई। विभाग ने शुक्रवार से सोमवार तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को बारिश की संभावना है।
Trending Videos

अन्य की अपेक्षा वीरवार का दिन काफी गर्म रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दिन के साथ पारा भी चढ़ा और गर्मी बढ़ने लगी। वीरवार दो सप्ताह में सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले मार्च के तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। इसके बाद से मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है और तापमान 30 डिग्री से ल्सियस से नीचे ही बना हुआ था। परंतु वीरवार को मौसम ने करवट ली और तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। 19.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंची। तेज धूप और गर्मी होने के कारण दोपहर में शहर की सड़कों व गलियों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग देखे गए। लोग बेहद जरूरी काम से ही बाहर निकले। वहीं, शाम को धूप हल्की और दिन छिपने के साथ बाजारों में लोगों की रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों ने एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने का पूर्वानुमान दिया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल छाने होने से तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और बारिश होने की संभावना है। वहीं, शनिवार को भी बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है। करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इससे सुबह शाम ठंड का एहसास होगा। रविवार को भी ऐसी ही परिस्थितियां बनी रहेंगी। मौसम के फिर बदलने के पूर्वानुमान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। चूंकि गेहूं पक चुकी है और हवा व बारिश से खेतों में फसल गिरने का खतरा है। उप जिला कृषि निदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि मौसम के अनुसार किसानों को सलाह दी गई है। वहीं, विभाग के पूर्वानुमान पर नजर बनाए हुए हैं। संवाद
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed