{"_id":"69dc0091e1fa266ce404c991","slug":"two-huts-burnt-to-ashes-in-tajewala-due-to-massive-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154263-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भीषण आग से ताजेवाला में दो छान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भीषण आग से ताजेवाला में दो छान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर के ताजेवाला में छान में लगी आग से उठी लपटें व धुआं। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। ताजेवाला गांव में रविवार को अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की चपेट में आकर दो छान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें रखा भूसा, कृषि कार्य में उपयोग होने वाली मशीनें और अन्य सामान भी खराब हो गया, जिससे परिवार को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।
ताजेवाला निवासी राजुल ने गांव के बाहर अपने पशुओं और भूसे के लिए छान बनाए हुए थे। रविवार दोपहर अचानक एक छान में आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थीं, जिससे आग ने कुछ ही देर में फैल गई और पास में बने दूसरे छान को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों छाने जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना के समय छान के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति और पशु मौजूद थे। आग भड़कते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बुजुर्ग और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यदि समय रहते उन्हें बाहर न निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि आग में उनका काफी नुकसान हुआ है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
Trending Videos