फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Warning to vacate the land within seven days

Yamuna Nagar News: सात दिन में जमीन खाली करने की चेतावनी

Wed, 08 Jul 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Warning to vacate the land within seven days
 डेहा बस्ती में नोटिस चिपकाता कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका ने डेहा बस्ती में मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में 130 अवैध कब्जाधारियों को सात दिन के भीतर भूमि खाली करने के नोटिस जारी किए। विरोध के बीच करीब चार घंटे तक अभियान चला। इस दौरान जब लोगों को नोटिस दिए गए तो महिलाओं की आंखों से आंसू बहने लगे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट आशु कांबोज एडीओ कृषि विभाग की निगरानी में नगर पालिका के भवन निरीक्षक आदित्य कांबोज, सफाई निरीक्षक सुमित बैंस, संजीव सैनी, अमित सैनी सहित अन्य कर्मचारियों की टीम ने डेहा बस्ती में पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बस्ती की कुछ महिलाओं ने नोटिस दिए जाने का विरोध किया और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान शांतिपूर्वक पूरा कराया। भवन निरीक्षक आदित्य कांबोज ने बताया कि यह पहला नोटिस है और कब्जाधारियों को सात दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर दूसरा और उसके बाद तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तो नगरपालिका अपनी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि गोचरान और श्मशान घाट की नगरपालिका भूमि पर लोगों ने अवैध रूप से मकान बना रखे हैं।

डेहा बस्तीमें 6 जून को एक नशा तस्कर को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के प्रयास में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया था तथा पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इस मामले में अब तक एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद 20 जून को नगर पालिका ने 100 से अधिक अस्थायी कब्जों को हटाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई थी।

 डेहा बस्ती में नोटिस चिपकाता कर्मचारी। प्रवक्ता

 डेहा बस्ती में नोटिस चिपकाता कर्मचारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed