सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with 700 litres of liquor and 300 bottles of liquor

Yamuna Nagar News: 700 लीटर लाहन व 300 बोतल शराब सहित युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 700 litres of liquor and 300 bottles of liquor
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव कसान में दबिश देकर आरोपी कसान निवासी राजपाल को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में 700 लीटर लाहन (कच्चा माल) और 300 बोतल नाजायज शराब बरामद की है।
Trending Videos

राजौंद थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव कसान में राजपाल अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और उक्त व्यक्ति के घर पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर वहां चल रहे अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश किया। मौके से 700 लीटर लाहन और 300 बोतल तैयार नाजायज हाथ कड़ी शराब बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed