सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Young boy missing after making suicide video

Haryana: सुसाइड करने का वीडियो बनाकर युवक लापता, नहर किनारे मिली बाइक; प्रताड़ना के लगाए आरोप

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

परिवारजनों ने चावल एजेंट समेत कई लोगों पर पैसे के लेन-देन, धोखाधड़ी और मानसिक दबाव के आरोप लगाए हैं। देर रात तक पुलिस व परिजन कुलदीप की तलाश में लगे रहे।

Young boy missing after making suicide video
लापता युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने को लेकर वीडियो बनाया और संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। उसकी बाइक ज्योतिसर भाखड़ा नहर के समीप बरामद हुई है, जिससे परिजन सकते में आ गए। युवक की बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और देर रात तक युवक की तलाश की जाती रही।
Trending Videos


पिहोवा पूजा कॉलोनी के रहने वाले संजीव कुमार के मुताबिक उसका भाई कुलदीप पिहोवा की अनाज मंडी में ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़ा हुआ है। उसने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर अपनी गाड़ियां लगा रखी है। गुरुवार को कुलदीप ने चार-पांच शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड की और उसके बाद बाइक सहित गायब हो गया। बाद में बाइक भाखड़ा नहर के समीप मिली लेकिन कुलदीप का कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारजनों ने चावल एजेंट समेत कई लोगों पर पैसे के लेन-देन, धोखाधड़ी और मानसिक दबाव के आरोप लगाए हैं। देर रात तक पुलिस व परिजन कुलदीप की तलाश में लगे रहे। ज्योतिसर चौकी इंचार्ज एएसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि वीडियो में उसने एसएस रोडलाइनस के अलावा चीका के राजेश सहित कईं अन्य नाम भी लिए हैं। कुलदीप ने पहली वीडियो पिहोवा अनाज मंडी के पास स्थित ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर बनाई, जहां वह अक्सर बैठता था। इसके बाद उसने फिर तीन से चार वीडियो बनाई। उसकी नहर के आसपास तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल पाया। सुबह फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed