फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   14th Finance Commission funds must be spent by July 16; orders issued to BDOs and panchayats.

HP Panchayat Budget: 16 जुलाई तक खर्च करना होगा 14वें वित्तायोग का पैसा,बीडीओ और पंचायतों को आदेश जारी

Mon, 13 Jul 2026 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jul 2026 07:09 PM IST
सार

 पंचायतों में 14वें वित्तायोग की शेष राशि को समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों में खर्च करने के लिए पंचायतीराज विभाग ने सख्ती दिखाई है। 

विज्ञापन
14th Finance Commission funds must be spent by July 16; orders issued to BDOs and panchayats.
पंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में 14वें वित्तायोग की शेष राशि को समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों में खर्च करने के लिए पंचायतीराज विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और संबंधित पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं कि 16 जुलाई तक 14वें वित्तायोग की बची हुई राशि का उपयोग कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए। विभागीय जानकारी के अनुसार राज्य की 30 से अधिक पंचायतों के खातों में अभी भी करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत इस राशि का निर्धारित अवधि के भीतर उपयोग अनिवार्य है। तय समयसीमा तक धनराशि खर्च नहीं होने पर पंचायतों को जवाबदेह ठहराया जा सकता है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले तक पंचायतों के खातों में करीब छह करोड़ रुपये की राशि लंबित पड़ी थी। विभाग ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित पंचायतों और बीडीओ को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद पंचायतों ने तेजी से विकास कार्यों में भुगतान किया और अब तक लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद करीब एक करोड़ रुपये की राशि अभी भी शेष है। पंचायतीराज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी बीडीओ अपने-अपने विकास खंड की पंचायतों की नियमित निगरानी कर 16 जुलाई तक शेष राशि का उपयोग विकास कार्यों पर कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed