फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Himachal Board of School Education to revise syllabus for classes 7 to 10.

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड बदलेगा 7वीं से 10वीं कक्षा तक का सिलेबस, एनसीईआरटी पैटर्न पर होगी पढ़ाई

Mon, 13 Jul 2026 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jul 2026 06:54 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से सातवीं से दसवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। 

विज्ञापन
HPBOSE: Himachal Board of School Education to revise syllabus for classes 7 to 10.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से सातवीं से दसवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप इन कक्षाओं में एनसीईआरटी आधारित सिलेबस लागू किया जाएगा। बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के समान शैक्षणिक ढांचे से जोड़ना और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। बोर्ड इससे पहले चौथी से छठी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में बदलाव कर चुका है। अब माध्यमिक कक्षाओं में भी नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी पैटर्न पर पढ़ाई करवाई जाएगी।

विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम में रटने की प्रवृत्ति को कम कर अवधारणात्मक समझ, कौशल आधारित शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष जोर दिया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र में सातवीं से लेकर 10वीं कक्षा तक का सिलेबस बदला जाएगा। इस बदलाव के लिए शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed