सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1683 crore Parwanoo-Solan four-lane project completed, 51.54 work of Shakral-Dhali section completed

Himachal: 1683 करोड़ की परवाणू-सोलन फोरलेन परियोजना पूरी, शकराल–ढली खंड का 51.54 काम पूरा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में 1683 करोड़ की परवाणू-सोलन फोरलेन परियोजना पूरी हो चुकी है, अन्य खंडों में कार्य प्रगति पर जारी है। 

1683 crore Parwanoo-Solan four-lane project completed, 51.54 work of Shakral-Dhali section completed
फोरलेन(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1683 करोड़ की परवाणू-सोलन फोरलेन परियोजना पूरी हो चुकी है, अन्य खंडों में कार्य प्रगति पर जारी है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप के सवाल पर केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में फोरलेन परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखित उत्तर में बताया कि परियोजना के विभिन्न हिस्सों के लिए हजारों करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और अलग-अलग चरणों में कार्य जारी है।

Trending Videos

परियोजना के परवाणू-सोलन खंड (एनएच-22, नया एनएच-05) के 67 से 106.139 किलोमीटर तक फोरलेन निर्माण के लिए 1683.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। कैथलीघाट से शकराल, ढली क्षेत्र तक शिमला बाइपास पैकेज में लगभग 2742.91 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य चल रहा है। शकराल–ढली खंड (डिजाइन लंबाई लगभग 10.985 किमी) के निर्माण के लिए 3005.24 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम जारी है, जिसमें 51.54 प्रतिशत वास्तविक प्रगति और 54.04 प्रतिशत वित्तीय प्रगति दर्ज की गई है। परवाणू-सोलन-कैथलीघाट मार्ग के बीच कुल 85 संवेदनशील स्थलों की पहचान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed