फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur's Sakshi became the best scorer in the Asian Korfball Championship.

Hamirpur: एशिया कोर्फबाल स्पर्धा में बिलासपुर की साक्षी बनीं बेस्ट स्कोरर

Mon, 03 Aug 2026 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 05:54 PM IST
सार

साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-19 एशिया कोर्फबाल प्रतियोगिता में बेस्ट स्कोरर बन इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Bilaspur's Sakshi became the best scorer in the Asian Korfball Championship.
बिलासपुर की साक्षी बनीं बेस्ट स्कोरर। - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की उभरती खिलाड़ी साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-19 एशिया कोर्फबाल प्रतियोगिता में बेस्ट स्कोरर बन इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ साक्षी हिमाचल प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एशिया कोर्फबाल प्रतियोगिता में यह सम्मान हासिल किया है।

विज्ञापन


साक्षी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल (जिला बिलासपुर) में जमा दो की छात्रा हैं। 27 जुलाई से 31 जुलाई तक बैंकॉक (थाईलैंड) में अंडर-19 एशिया कोर्फबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए साक्षी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


साक्षी ने महिला बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार एशियन कोर्फबाल फेडरेशन के अध्यक्ष से प्राप्त किया। भारतीय टीम के मुख्य कोच विनोद ठाकुर तथा टीम प्रबंधक बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि साक्षी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल की अनुशासन एवं विकास समिति के अध्यक्ष बीआर सुमन ने साक्षी को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed