फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1 year relaxation in the upper age limit for HP police constable recruitment, last date of application extende

Himachal: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Mon, 03 Aug 2026 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 06:34 PM IST
सार

राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्णय के बाद आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को एक वर्ष की विशेष एकमुश्त (वन टाइम) छूट देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
1 year relaxation in the upper age limit for HP police constable recruitment, last date of application extende
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीसीएस) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्णय के बाद आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को एक वर्ष की विशेष एकमुश्त (वन टाइम) छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट आयोग के विज्ञापन संख्या 57-7/2026 और 58-7/2026 के तहत होने वाली भर्ती पर लागू होगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाई
आयु सीमा में दी गई इस विशेष राहत के मद्देनजर आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी 15 दिन बढ़ा दी है। अब पात्र अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समय के बाद आवेदन लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं
किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। बताया कि आयु सीमा में एक वर्ष की विशेष छूट और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के अलावा भर्ती विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें, पात्रता मानदंड और नियम पूर्ववत लागू रहेंगे। आयोग ने पात्र अभ्यर्थियों से संशोधित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed