सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10% staff reserve for Panchayat elections, polling parties leave for the first phase

Bilaspur News: पंचायत चुनावों में 10 प्रतिशत स्टाफ रिजर्व, पहले चरण की पोलिंग पार्टियां रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
10% staff reserve for Panchayat elections, polling parties leave for the first phase
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान कराने के लिए जिले भर से रवाना होती मतदान पार्टियां। स्रो
विज्ञापन
पहले चरण के 428 वार्डों के लिए होगा मतदान, किसी भी आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार
Trending Videos

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक विकास खंड में 10 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाफ रिजर्व रखा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिले की 182 ग्राम पंचायतों के 1140 वार्डों में तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण के मतदान के लिए शनिवार को संबंधित विकास खंड मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री सहित रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। पहले चरण में 62 ग्राम पंचायतों के 428 वार्डों, दूसरे चरण में 62 पंचायतों के 386 वार्डों तथा तीसरे चरण में 58 पंचायतों के 326 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण के लिए विकासखंड सदर से 127, झंडूता से 101, घुमारवीं से 147, श्री नयना देवी जी विकास खंड से 53 मतदान दल रवाना किए गए। इन सभी दलों को सरकारी बसों के माध्यम से उनके संबंधित मतदान केंद्रों तक भेजा गया। प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी व्यवस्था की है। प्रत्येक विकास खंड में कुल स्टाफ का 10 प्रतिशत रिजर्व रखा गया है, ताकि किसी कर्मचारी के अनुपस्थित होने या अन्य आपात स्थिति की अवस्था में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो। चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। सामान्य मतदान केंद्रों पर एक, संवेदनशील केंद्रों पर दो तथा अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। ग्राम पंचायतों की मतगणना मतदान समाप्ति के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में ही की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद की मतपेटियों को संबंधित विकास खंडों के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इनकी मतगणना 31 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित केंद्रों पर होगी। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की।

पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान कराने के लिए जिले भर से रवाना होती मतदान पार्टियां। स्रो

पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान कराने के लिए जिले भर से रवाना होती मतदान पार्टियां। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed