{"_id":"69b80df6e500d5a4e8071da2","slug":"a-youth-battling-drug-addiction-dies-at-aiims-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156032-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे की लत से जूझ रहे युवक की एम्स बिलासपुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे की लत से जूझ रहे युवक की एम्स बिलासपुर में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से चंडीगढ़ नौकरी की तलाश में निकला था युवक
रास्ते में हुआ अचेत, नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सोलन के अर्की के एक युवक की उपचार के दौरान एम्स बिलासपुर में मौत हो गई। युवक नशे की लत से जूझ रहा था और कुछ दिन से एम्स में उसका उपचार चल रहा था। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार प्रशांत शर्मा (22) निवासी अर्की को उपचार के लिए 8 मार्च को लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स कोठीपुरा रेफर कर दिया। पुलिस पूछताछ में मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि 8 मार्च की शाम को प्रशांत की माता का फोन आया था कि वह घर से चला गया है। इस पर उसने प्रशांत को फोन कर बिलासपुर बुलाया और रात को नौणी में ढाबे के पास उससे मुलाकात की। इसके बाद दोनों घर की ओर लौट रहे थे कि रास्ते में गाड़ी में ही प्रशांत अचानक अचेत हो गया। उसे तुरंत आरएच अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां से उसे एम्स कोठीपुरा भेज दिया गया। मृतक की माता के अनुसार प्रशांत घर से नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। बताया गया कि वह पहले भी नशे की दवाइयों का सेवन करता था और नशा मुक्ति केंद्र शिमला में भी रह चुका था। उपचार के दौरान प्रशांत शर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Trending Videos