{"_id":"6a7a183953d4522d9a011e48","slug":"aiims-bilaspur-decked-up-in-tricolour-hues-har-ghar-tiranga-rally-held-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165303-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तिरंगे के रंग में रंगा एम्स बिलासपुर, निकाली हर घर तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तिरंगे के रंग में रंगा एम्स बिलासपुर, निकाली हर घर तिरंगा रैली
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में तिरंगा यात्रा निकालते अधिकारी व चिकित्सक। स्रोत: एम्स प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा परिसर
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत एम्स बिलासपुर में रविवार को हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान संस्थान परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा हाथों में लेकर निकले अधिकारियों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन किया।
रैली को एम्स के अकादमिक ब्लॉक से कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने रवाना किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स, डीन रिसर्च, डीन एग्जामिनेशन, चिकित्सा अधीक्षक, उपनिदेशक प्रशासन और रजिस्ट्रार सहित संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। रैली में एम्स के संकाय सदस्य, विद्यार्थी, नर्सिंग अधिकारी और कर्मचारी तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। संस्थान की ओर से कहा गया कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर भी है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।