सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur bird flu alert declared infected and surveillance zone

बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट: कई वार्डों को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित, पोल्ट्री बिक्री पर लगा प्रतिबंध

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Bilaspur bird flu alert declared infected and surveillance zone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन बनाया गया है।

Trending Videos


इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड शामिल हैं, जबकि आसपास के कई वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य तथा पशुपालन विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे आदि की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी रोक लगा दी गई है।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों से संपर्क की व्यवस्था भी की गई है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. जीएस तंवर (मोबाइल: 8827817931) और उप प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पिल्ले (मोबाइल: 9406158769) से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed