सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP gets massive mandate in Panchayati Raj elections: Jamwal

पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश : जमवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP gets massive mandate in Panchayati Raj elections: Jamwal
सदर के नव निर्वाचित जिला परिषदों के साथ सदर विधायक त्रिलोक जमवाल। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
जिले की जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर लगाई मुहर

जिला परिषद की 14 में से नौ सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत
कांग्रेस को पूरी तरह नकारा, यह कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बिलासपुर जिले की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है। यह जीत भाजपा की जनहितकारी नीतियों, केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। जमवाल ने जिले के प्रत्येक मतदाता और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।
बिलासपुर परिधि गृह में पंचायती राज चुनावों पर प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जाता है। नगर परिषद चुनावों में 11 में से नौ सदस्य भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं। इसके बाद हुए पंचायत चुनावों में भी वार्ड पंच, उप प्रधान, प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद स्तर पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। दावा किया कि जिले में 92 से 93 प्रतिशत वार्ड पंच भाजपा समर्थित चुने गए हैं, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक उप प्रधान पदों पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि सदर की 41 पंचायतों में से 35 प्रधान ऐसे निर्वाचित हुए हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वहीं 36 उप प्रधान भी भाजपा विचारधारा से जुड़े दायित्व धारी अथवा समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विकास खंड की 10 बीडीसी सीटों में से आठ सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं सदर विकास खंड की 13 सीटों में से 10 सीटें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। कहा कि जिला परिषद की चारों सीटों पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की कुल 14 जिला परिषद सीटों में से नौ पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पहले जारी की गई सूची के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जबकि कांग्रेस की ओर से समर्थित बताए गए उम्मीदवारों में से कोई भी जिला परिषद सदस्य निर्वाचित नहीं हो पाया। जिला परिषद स्तर पर कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया है। पूरे सदर में करीब 75 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके अनुसार कांग्रेस को मात्र लगभग 6700 वोट ही प्राप्त हुए, जबकि अधिकांश मत भाजपा समर्थित अथवा अन्य उम्मीदवारों के पक्ष में गए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि जिले की जनता कांग्रेस की नीतियों और कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पंचायती राज चुनावों को सेमीफाइनल बताया था, लेकिन परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के असंतोष को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा को जनता का इसी प्रकार समर्थन मिलता रहेगा और पार्टी प्रदेश में मजबूत होकर उभरेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

इनसेट
नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को किया सम्मानित
त्रिलोक जमवाल ने इस दौरान भाजपा समर्थित नव निर्वाचित जिला परिषद अशोक कुमार, सपना चंदेल,प्रोमिला चंदेल,निशु देवी को भी सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र संख्यान, स्वदेश ठाकुर, कमल गौतम, हंसराज ठाकुर,पवन मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed