फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cm sukhu bilaspur visit jhanduta ghumarwin fishermen conference van mahotsav

CM Sukhu Bilaspur Visit : 12 को झंडूता, 14 अगस्त को घुमारवीं आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू; जानें पूरा शेड्यूल

Tue, 11 Aug 2026 12:18 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 12:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। 12 अगस्त को वह झंडूता विधानसभा क्षेत्र के धराड़सानी में मछुआरा सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम और मछुआरा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। 14 अगस्त को घुमारवीं के निहारी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद दधोल में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
cm sukhu bilaspur visit jhanduta ghumarwin fishermen conference van mahotsav
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन


उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 अगस्त को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के धराड़सानी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम और मछुआरा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मछुआरा समुदाय से जुड़े लोगों को सम्मान निधि का वितरण किया जाएगा। सम्मेलन में समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और योजनाओं को लेकर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री करीब दोपहर दो बजे हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

14 अगस्त को घुमारवीं में होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री 14 अगस्त को दोबारा बिलासपुर जिले के प्रवास पर आएंगे। इस दिन वह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे निहारी पहुंचेंगे और वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल पहुंचेंगे। दधोल में मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वह विद्यार्थियों से शिक्षा, भविष्य और अन्य विषयों को लेकर बातचीत करेंगे।

विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी
मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के दौरे के दौरान विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री का 14 अगस्त को रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed