फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Conveyed the message of moving towards a healthy life by adopting Ayurveda.

Bilaspur News: आयुर्वेद अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का दिया संदेश

Thu, 24 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of moving towards a healthy life by adopting Ayurveda.
आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र औहर में आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करतीं च
औहर में आयुर्वेद दिवस पर ग्रामीणों को दिनचर्या बनाने की दी जानकारी
विज्ञापन

संतुलित आहार और योग करने के भी बताए फायदे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र औहर में बुधवार को आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ, पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की प्राचीन चिकित्सा परंपरा है और स्वस्थ जीवन के लिए इसका महत्व आज भी कायम है।

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्का महाजन और फार्मेसी अधिकारी अजय कुमार ने लोगों को आयुर्वेदिक दिनचर्या और ऋतुचर्या की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, योग और प्राणायाम को जीवनशैली में शामिल करने के फायदे बताए। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपायों और घरेलू नुस्खों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर की प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर, रमेश कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल औहर की प्रधानाचार्य मीना देवी समेत स्वास्थ्य कर्मी, योग प्रशिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed