फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of dam effected

Bilaspur News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर 10 को सांकेतिक धरना देंगे भाखड़ा विस्थापित

Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of dam effected
छह दशक बाद भी नहीं सुलझीं विस्थापितों की समस्याएं
विज्ञापन

भूमि का स्वामित्व, मुफ्त बिजली-पानी, रोजगार, रॉयल्टी और पुल निर्माण समेत कई मांगें अधूरी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति की बैठक बल्ह-बलवाणा में पंचायत प्रधान इंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। समिति के प्रधान देशराज शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाखड़ा बांध के कारण विस्थापित हुए हजारों परिवारों की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई।
प्रदेश और केंद्र सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कहा कि कई बार प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई गईं, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाखड़ा विस्थापितों की मांगों को लेकर 10 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। धरना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि इसके बाद भी सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज करने के लिए अगली रणनीति बनाई जाएगी। समिति के प्रधान देशराज शर्मा ने कहा कि 9 अगस्त 1960 को पहली बार भाखड़ा बांध में पानी भरना शुरू हुआ था। उसी दिन से हजारों परिवार अपने घर-बार और जमीनों से बेदखल होकर विस्थापन का दर्द झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार आज भी भूमि, पुनर्वास, मूलभूत सुविधाओं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों ने समय-समय पर आश्वासन तो दिए, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बैठक में समिति ने मांग की कि भाखड़ा विस्थापित बहुल क्षेत्रों का शीघ्र बंदोबस्त कर कब्जे वाली भूमि का स्वामित्व विस्थापित परिवारों को दिया जाए। जिन विस्थापितों और प्रभावितों के बिजली एवं पानी के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें तत्काल बहाल किया जाए तथा बिजली और पेयजल की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए। गोविंद सागर झील से पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए तथा विस्थापित परिवारों के बच्चों को बीबीएमबी और अन्य सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाए। समिति ने यह भी मांग उठाई कि भाखड़ा परियोजना से उत्पादित बिजली की रॉयल्टी का 25 प्रतिशत हिस्सा विस्थापित क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाए। जिन विस्थापित परिवारों को अब तक प्लॉट और भूमि आवंटित नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाई जाए। गोविंद सागर क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर आवागमन के लिए बैरी दड़ोला-लूहणु, ज्योरीपत्तन, बवखाल, बुखर-कोसरियां, गाह-चलैला तथा डेहण-नारल पुलों का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा मछुआरों के हितों की रक्षा करते हुए उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने, गोविंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत पात्र परिवारों को आवास, कृषि भूमि और पशुशालाओं के लिए अधिकार पट्टे शीघ्र प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचायत उपप्रधान सतीश, समिति के उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, महासचिव श्रीराम चौहान, सचिव चिरंजी लाल शर्मा, प्रेम सिंह राणा, बालक राम, नानक चंद, नंदलाल, लेखराम, हरि राम, इंद्र सिंह चौहान, नंद लाल चौहान, मीरा देवी, लीला देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed